फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric fault in firozabad due to a cat

एक बिल्ली के कारण 13 घंटे अंधेरे में रहे 19 गांव, बड़ा हादसा टला

Wed, 15 Nov 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Nov 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
electric fault in firozabad due to a cat
ब‌िल्‍ली - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में फरिहा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बरतरा फीडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। रात में दो बजे एक बिल्ली मशीन में फंसने से धमाका होने से मशीन में आग लग गई। आग लगने से बिल्ली की मौत हो गई। इसके चलते 19 गावों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

 
फरिहा विद्युत उपकेंद्र पर बरतरा फीडर है। जहां से 19 गांव में विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बिजलीघर पर रात करीब दो बजे एक बिल्ली मशीन के अंदर घुस गई। इसके चलते मशीन में तेज धमाका होते ही उसमे आग लग गई। मशीन में बड़ा फाल्ट होने से फीडर से जुड़े सभी गांवों की सप्लाई ठप हो गई। 
विज्ञापन


एसएसओ ने फाल्ट होने की सूचना अवर अभियंता कयामुद्दीन खान को दी। सुबह विद्युत टीम ने पहुंच कर मशीन देखी तो कर्मचारी दंग रह गए। मशीन के अंदर एक बिल्ली जली हुई फंसी थी। जिसे कर्मचारियों ने बाहर निकाला। इसके बाद कर्मचारियों ने मशीन में मेंटीनेंस का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मशीन को ठीक करने को सामान नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार से सामान मंगा कर मेंटीनेंस शुरु हुआ। दोपहर तीन बजे तक मशीन की मेंटीनेंस कार्य चलता जा रहा। इसके चलते करीब 13 घंटे तक 19 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed