{"_id":"5d8f5e248ebc3e93c02b08b9","slug":"electric-engine-trains-start-on-kasganj-mathura-railway-track-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू
Sun, 29 Sep 2019 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक इंजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रेलवे जंक्शन से अब इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन रफ्तार भरेंगी। रविवार को इलेक्ट्रिक इंजन से कासगंज-आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन किया गया। लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरु हुई है। शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल किया गया था।
रविवार को कासगंज-मथुरा के बीच पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ी है। अब तक इस ट्रैक पर डीजल इंजन से ही ट्रेन चलती थी। ट्रेन को स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इलेक्ट्रिक ट्रेन से यात्रियों में भी उत्साह देखा गया।
- 55333 ट्रेन कासगंज से आगरा फोर्ट तक सुबह 7:50 बजे चलेगी।
- 55334 ट्रेन आगरा फोर्ट से 3:55 बजे कासगंज के लिए चलेगी।

दौड़ा करंट, कई बंदरों की मौत
शनिवार को ट्रायल के लिए कासगंज जंक्शन से मथुरा के बीच इलेक्ट्रिक तारों में करंट दौड़ाया गया। हाई वोल्टेज करंट दौड़ते ही तारों पर बैठे कई बंदर करंट लगने से झटके के साथ ही नीचे आकर मर गए। परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने मृतक बंदरों को ट्रैक से हटाया।
स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि कासगंज से आगरा फोर्ट के बीच एक जोड़ी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाने के निर्देश गोरखपुर मुख्यालय से मिले हैं। रविवार सुबह आगरा फोर्ट तक जाने वाली ट्रेन को कासगंज जंक्शन से इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा।