फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric current flowed through the iron gate, youth died

Agra News: लोहे के गेट में प्रवाहित हुआ करंट, युवक की मौत

Sat, 20 Jul 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electric current flowed through the iron gate, youth died
मोहित कुमार। फाइल फोटो
बेवर। मोहल्ला महाजनान में शुक्रवार की सुबह बिजली सही करने के दौरान लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से एक युवक अचेत होकर गिर गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाजनान निवासी रमेश चंद्र के घर में बृहस्पतिवार जोत बजी (धार्मिक कार्यक्रम) थी। रातभर परिवार और रिश्तेदार आयोजन में शामिल हुए थे। शुक्रवार की सुबह बिजली परेशान करने लगी। कुछ देर के लिए बिजली आती और फिर से चली जाती। सुबह करीब चार बजे रमेश चंद्र का नाती मोहित कुमार (24) घर के दरवाजे के पास बिजली सही करने लगा। तभी किसी तरह से लोगे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने के बाद मोहित अचेत होकर गिर गया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मोहित ही मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के साथ ही घर के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed