फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric checking

61 हजार के बकाए पर बीडीओ कार्यालय का कनेक्शन काटा

Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
electric checking
बेवर में कनेक्शन काटता बिजली कर्मचारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिजली बिल बकाया होने पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अब सरकारी कार्यालय भी निशाने पर आ गए हैं। बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में खंड विकास अधिकारी कार्यालय बेवर और आईडीबीआई की अरसारा शाखा का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं जिले भर में कुल एक हजार से अधिक कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग की दस टीमों ने बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय बेवर पर 61 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया है। इससे कार्यालय में काम ठप हो गया। वहीं आईडीबीआई की अरसारा शाखा पर 30 हजार से अधिक बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भी तीन बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही मीटर भी जब्त कर लिए गए। इसमें एक लाख के बकाए पर भांवत रोड निवासी बल सिंह पुत्र दीप सिंह, 91 हजार के बकाए पर जितेंद्र सिंह निवासी स्टेशन रोड और 79 हजार के बकाए पर न्यू बस्ती देवपुरा निवासी विशाल सिंह शामिल हैं। वहीं जिले भर में कुल 1001 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
शमशेरगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हरीश कुमार सोनी ने बृहस्पतिवार को गांव कुरसंडा में बिजली चेकिंग की। यहां सात लोग कनेक्शन कटने के बाद भी तार जोड़कर बिजली चोरी करते मिले। सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

तीन उपकेंद्रों से बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के तीनों विद्युत उपकेंद्रों से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उप खंड अधिकारी किशनी सत्यनारायन ने बताया कि 33 केवी लाइन पर कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र जागीर, मंछना और पतारा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed