फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric Bus Run In Agra From Monday

अमर उजाला असर: सड़क पर दौड़ेगा 'मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट', आगरा में अब इन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ये हैं खासियतें

Sun, 30 Jan 2022 10:38 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 Jan 2022 10:38 AM IST
सार

भगवान टाकीज से आगरा कैंट तक फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सोमवार से शुरू होगा संचालन, वर्कशॉप में 47 बसें पहुंची हैं।

विज्ञापन
Electric Bus Run In Agra From Monday
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार जनवरी को उद्घाटन के बाद से एक कदम नहीं चल सकीं इलेक्ट्रिक बसें सोमवार से ताजनगरी की सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आएंगी। पहले चरण में इन बसों का संचालन भगवान टाकीज से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक किया जाना है। अभी तक 47 बसें लखनऊ से भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत ताजनगरी में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की ओर से चलने वाली इन बसों के लिए रूट और किराये का निर्धारण भी हो चुका था। चार जनवरी को पहली खेप में पांच बसों को भेजा गया था। ईदगाह बस स्टैंड पर इनका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री ने किया था, लेकिन चार्जिंग डिपो के अधूरा होने के कारण एक भी बस नहीं चलाई जा सकी। चार्जिंग डिपो नरायच में स्थापित किया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया। चार्जिंग डिपो बनाने में देरी को प्रमुखता से रखा। इसके बाद काम तेज हो सका। 
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि डिपो में बैटरी और चार्जिंग प्वाइंट लगाए जा चुके हैं। अब बसों को चार्जिंग करने का ट्रायल किया जा रहा है। अभी तक लखनऊ से 42 और बसों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 31 जनवरी तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। नरायच चार्जिंग डिपो में लगभग सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। - राजेंद्र सिंह, डिपो प्रभारी, आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट 
 

यह हैं खासियत
- वातानुकूलित लो फ्लोर बस
- विद्युत चालित होने के कारण तेज पिकअप
- गंतव्य दिखाने को एलईडी की सुविधा
- सुरक्षा की दृष्टि से पांच कैमरे लगे हैं
- दिव्यागों के लिए रैंप की सुविधा 
- चालक के बाद उद्घोषणा के लिए उद्घोषणा यंत्र
- यात्रियों के लिए आपातकालीन अलार्म
- बटन नियंत्रित न्यूमैटिक दरवाजे
-  हर बस में फाइबर की 28 सीटें
- यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा
- वायु और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed