{"_id":"5f80a2378ebc3e9c0334077b","slug":"electrciy-mainpuri-news-agr4629777148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के ठेकेदार की लापरवाही से कटी बिजली की 33 केवी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के ठेकेदार की लापरवाही से कटी बिजली की 33 केवी लाइन
विज्ञापन
09एमएनपी-19-गांव पुसैना के पास 33 केवी लाइन कटने की सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रेलवे के ठेकेदार की लापरवाही से बृहस्पतिवार की शाम गांव पुसैना के पास बिजली की अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन कट गई। बिजली आपूर्ति ठप होने पर जब विभागीय टीम ने पेट्रोलिंग की तो ये मामला सामने आया। लाइन कटने के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बृहस्पतिवार को दिन में सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर ब्रेकर लगाने का काम किया गया। इसके चलते दिन में तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही लेकिन शाम को अचानक उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बंद हो गई। देर रात नौ बजे के करीब पता चला कि पुसैना के पास रेलवे के एक ठेकेदार द्वारा खुदाई कार्य में बिजली की अंडरग्राउंड 33 केवी केबल कट गई। सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल, उप खंड अधिकारी पदम गर्ग और अवर अभियंता रामसनेही मौके पर पहुंचे। इसके बाद रात को दस बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। दिन में जहां काम के चलते आपूर्ति छह घंटे बाधित रही तो वहीं रात में चार घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एक बार फिर मौके पर पहुंचकर विभागीय कर्मचारियों ने कटी हुई केबल को सही कराया।
बड़े क्षेत्र में ठप रही आपूर्ति
उपकेंद्र की 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन कटने से सिविल लाइन, कचहरी रोड, आजाद नगर, हिंदपुरम, पुलिस लाइन, गोला बाजार, नगला पजाबा, दीवानी रोड, जेल रोड आदि क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। रात को दस बजे के बाद जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
रेलवे के एक ठेकेदार द्वारा कोई लाइन डालने के लिए पुसनौ के पास खोदाई की जा रही थी। इसमें बिजली की 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन कट गई। बिजली विभाग को खोदाई से पूर्व कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हादसा भी हो सकता था। रात में वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद शुक्रवार को लाइन सही करा दी गई है।
मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड प्रथम।