फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electoral duty: 22 employees lost their lives in the district

चुनावी ड्यूटी के चलते जिले में 22 कर्मचारियों की गई जान

Sat, 22 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electoral duty: 22 employees lost their lives in the district
मैनपुरी। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के कारण जिले में 22 लोगों की जान चली गई। शासन के आदेश पर पंचायत राज विभाग ने अनुग्रह धनराशि देने के लिए इनकी सूची भेज दी है। साथ ही पोर्टल पर भी मृत कर्मचारियों का अभिलेखों के साथ डाटा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने जिले से पंचायत चुनाव की ड्यूटी के चलते मरने वाले कर्मचारियों का डाटा मांगा था। सभी विभागों से सूचना लेने के बाद पंचायत राज विभाग ने कुल 22 कर्मचारियों की सूची तैयार की है। ये सूची जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद शासन को अनुग्रह धनराशि देने के लिए भेज दी गई है। इसके साथ ही पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर भी मृत कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। इसमें मृत्यु प्रमाण पत्र, कोविड रिपोर्ट आदि अभिलेख अपलोड करने हैं। अभिलेखों के अभाव में अब तक 15 मृत कर्मचारियों का ही डाटा पोर्टल पर फीड किया जा सका है। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अन्य कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मरने वाले कर्मचारियों में बेसिक शिक्षा विभाग के सर्वाधिक नौ कर्मचारी और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सात कर्मचारी शामिल हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारियों ने चुनावी ड्यूटी के चलते जान गवाई है। इसके अलावा पंचायत राज विभाग, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, पशुपालन विभाग, और नहर विभाग ने भी अपना एक-एक कर्मचारी खोया है। डीपीआरओ स्वामीदीन ने सभी विभागाध्यक्षों से मृत कर्मचारियों के अभिलेख जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed