{"_id":"59db75984f1c1b65548b67af","slug":"elections-for-municipality-in-uttar-pradesh-will-be-in-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव का ऐलान, नवंबर के अंत में चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव का ऐलान, नवंबर के अंत में चुनाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
राज्यनिर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित निकाय चुनाव का ऐलान 25 अक्टूबर को होगा। इसी के साथ राज्य में चुनाव की अधिसूचना लागू हो जाएगी। यह जानकारी सोमवार को आगरा में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दी। इसके साथ ही उन्होंने यहां कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।
बता दें कि यूपी में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार एक बार निकायों का कार्यकाल बढ़ा भी चुकी है।
चुनाव में लगातार हो रही देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को नवंबर-दिसंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को आगरा पहुंचे यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव के एलान के साथ ही राज्य में अधिसूचना लागू हो जाएगी।

इतने चरणों में होंगे चुनाव
नवंबर के आखिरी दस दिनों में होंगे चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि यूपी में 3 या 4 चरणों में चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि आगरा जोन में अलीगढ़ और आगरा में चुनाव कराना होगा ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इसे लेकर उन्होंने जोन के 8 जिलों की कानून और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार भी मौजूद रहे।