फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elections 2024: Case registered against Congress candidate from Fatehpur Sikri accused of luring voters

लोकसभा चुनाव 2024: फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस, मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप

Fri, 26 Apr 2024 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 09:29 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी पर मतदाताओं को प्रलोभन देने का केस दर्ज हुआ है। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम 89 के एसआई देवेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Elections 2024: Case registered against Congress candidate from Fatehpur Sikri accused of luring voters
कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी बाबा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। फ्लाइंग स्क्वाॅयड के दरोगा ने इन पर मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोपी बनाया है। कहा है कि पूर्व में रुपये बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे प्रत्याशी ने चुनाव से पहले का बताया था। मगर, एक पत्रकार वार्ता में फौजी की वर्दी पहनकर आगे भी पेंशन और कपड़े बांटने की बात कही थी।
विज्ञापन


रामनाथ सिकरवार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 से प्रत्याशी हैं। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम 89 के एसआई देवेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा कि रामनाथ सिकरवार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच पूर्व में एक मजिस्ट्रेट ने की थी। जांच में पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो 10 अप्रैल का है।
विज्ञापन


बताया गया कि संजय प्लेस स्थित फ्लावर रेस्तरां में कांग्रेस पार्टी के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान मीडिया संगोष्ठी की गई थी। एक मीडिया कर्मी ने रामनाथ सिकरवार से रुपये बांटने के संबंध में वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया था। रामनाथ सिकरवार ने उत्तर में कहा कि मेरी पेंशन है। मैं गरीबों को बांटूंगा, कपड़े बांटूंगा। उसे कोई रोक नहीं सकता है। इस पर प्रत्याशी से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने उत्तर दिया कि पूर्व में जो वीडियो वायरल हुआ था, उस समय आचार संहिता नहीं लगी थी। मगर, उन्होंने पत्रकार वार्ता में सवाल के जवाब में भविष्य में पैसा आदि बांटने की बात कही है। बयान के दौरान वह फौजी की वर्दी भी पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई का कहना है कि रामनाथ सिकरवार ने पत्रकार वार्ता में मतदाताओं को प्रलोभन देने का कार्य किया है, जो आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि केस लिखा गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार का कहना है कि वीडियो पुराना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed