फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election1

रालोद को एत्मादपुर में 24 घंटे में बदलना पड़ा उम्मीदवार 

Mon, 23 Jan 2017 12:56 AM IST
रालोद को एत्मादपुर में 24 घंटे में बदलना पड़ा उम्मीदवार 
रालोद को एत्मादपुर में 24 घंटे में बदलना पड़ा उम्मीदवार  Updated Mon, 23 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
election1
उत्तराखंड - फोटो : ANI
एत्मादपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल द्वारा प्रत्याशी घोषित किए गए प्रेम सिंह बघेल ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि न तो वह रालोद में शामिल हुए और न ही उन्होंने टिकट मांगा। पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर और जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव सहित तमाम सपा नेताओं के बीच में उन्होंने एलान किया कि वह सपा में ही हैं। रालोद ने उन्हें कैसे प्रत्याशी बनाया, इसकी जानकारी नहीं। उधर, इसका पता चलते ही रालोद ने इस सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। अब नरेंद्र सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन

रविवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान प्रेम सिंह बघेल ने कहा कि वह सपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वह पार्टी छोड़कर गए ही नहीं थे। कहा, जिस समय रालोद ने सूची जारी की, वह लखनऊ में थे, इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई। वह सपा प्रत्याशी का पूरा समर्थन करेंगे। पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर ने कहा कि रालोद द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। बता दें कि सपा ने अपनी पहली सूची में प्रेम सिंह बघेल को एत्मादपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हाल ही में जारी सूची से उनका नाम काटकर राजाबेटी बघेल को प्रत्याशी बनाया है। इससे उनके समर्थकों में काफी आक्रोश था। इसको लेकर शनिवार को कुछ लोगों ने सपा प्रत्याशी का पुतला भी फूंका था। 
विज्ञापन


वर्जन 
टिकट के लिए प्रेम सिंह बघेल को हमने ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी से मुलाकात करवाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर जीत के आश्वासन के बाद ही पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौरन सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोद

कैंट से वीरू सुमन को उतारा 
आगरा।  राष्ट्रीय लोकदल की रविवार को घोषित सूची में छावनी से पूर्व एमएलसी स्वदेश सुमन उर्फ वीरू सुमन का नाम है। उनके पिता नारायण सिंह सुमन को आगरा ग्रामीण से पहले ही टिकट दिया जा चुका है। इस तरह रालोद ने पिता और पुत्र दोनों को प्रत्याशी बनाया है। जनपद की नौ में से तीन सीटों पर रालोद ने उम्मीदवार उतार दिए हैं।  उत्तर, दक्षिण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद से अभी उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर का कहना है कि अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। सोमवार को लिस्ट में उनके नाम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed