{"_id":"588ceee14f1c1b5c02cf7ee9","slug":"election10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जुटेगा चुनाव आयोग का अमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जुटेगा चुनाव आयोग का अमला
आज जुटेगा चुनाव आयोग का अमला
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी अपनी टीम के साथ दो दिन के लिए रविवार को आ रहे हैं। वह न सिर्फ 26 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे बल्कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश के अलावा आयोग के तमाम आला अधिकारी रहेंगे।
वह शाम लगभग चार बजे कमिश्नरी स्थित सभागार में पहुंचेंगे। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उनकी शिकायतें और समस्याओं को सुनेंगे। उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके बाद पहले चरण में तैनात सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी। सोमवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से उन 26 जिलों के कमिश्नर, डीआईजी और जिलाधिकारियों व एसएसपी के साथ बैठक होगी, जहां प्रथम चरण का चुनाव होना है। इसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। बताया जा रहा कि प्रदेश में होने वाले चुनाव की तैयारियों का पूरा खाका ताजनगरी में ही तय होगा।