फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election violence- Police named 35 accused in clash in Wahidpur, 40 unknown

चुनावी हिंसा: वाहिदपुर में संघर्ष के मामले में पुलिस ने 35 आरोपी किए नामजद, 40 अज्ञात

Fri, 07 May 2021 09:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Election violence- Police named 35 accused in clash in Wahidpur, 40 unknown
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के वाहिदपुरमाफी गांव में प्रधान पद के जीते एवं हारे प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच हुए पथराव, मारपीट एवं संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 31 आरोपियों को नामजद किया है। जबकि 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। यह प्राथमिकी संगीन धाराओं में दर्ज की गई है। पुलिस के उपनिरीक्षक रामप्रकाश गौतम ने यह मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वाहिदपुरम
ाफी गांव में नरेश एवं राजवीर सिंह के बीच विवाद के बाद संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर काफी पत्थरबाजी की। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्षों से पथराव होता रहा।
विज्ञापन

जैसे तैसे अतिरिक्त पुलिसबल बुलाकर पुलिस ने सख्ती कर मामले पर नियंत्रण पाया। इस मामले में नरेश के पक्ष से नरेश, कृपाशंकर, रिंकू, सर्वेश, विजयपाल, तालेवर, राजकुमार, महेश कुमार, सतीश, सूरजपाल, राजेंद्र, भरत सिंह, विकास, प्रेमपाल के अलावा 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि दूसरे पक्ष से राजवीर, संजय, शिव सिंह, गोविंद, सुनील, हरी सिंह, वीर पाल, जगमोहन, राम बाबू, नरेश, राजकुमार, योगेंद्र, कालीचरन, योगेश, अमर सिंह, उदय सिंह, रूप किशोर, सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट, बलवा, 7 क्रिमिनल लॉ, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed