फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

Sat, 26 Sep 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
election
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की बैठक मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हुई। इसमें भाग लेने पहुंचे पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा झूठ का सहारा लेकर देश का इतिहास बदल रही है। भाजपा भ्रामक तथ्यों को पेश करके जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का किसान, युवा, बेरोजगार सभी परेशान हैं। सरकार नौकरी देने की जगह नौकरी छीन रही है। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। भाजपा की जन विरोधी नीतियों की जानकारी गांव गांव जाकर लोगों को दें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा संगठन में निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। अभियान चलाकर गांव-गांव लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस मौके पर धीरज श्रीवास्तव, अशोक कश्यप, चंद्रप्रकाश दुबे, फरीद अली, कैलाश उपाध्याय, उमेश टिंगल, किशन बहादुर उपाध्याय, मनोज शाक्य, सुरेश राठौर, अतुल कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed