फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election ke liye meeting

कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पदों के लिए होगा चुनाव

Wed, 26 Feb 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
election ke liye meeting
कासगंज में चुनाव संबंधी बैठक करते अधिवक्ता। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद न्यायालय परिसर में कासगंज बार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव की प्रक्रिया पर मंथन किया गया। अध्यक्ष एवं सचिव पद सहित अन्य पदों के लिए भी चुनाव होगा। चुनाव के लिए मतदान 13 मार्च को होगा और इसी दिन मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त एवं चेयरमैन एल्डर कमेटी गुरुदयाल सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि चुनावों की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसके अनुसार चुनाव कराया जाएगा। नामांकन पत्र भरकर 27 फरवरी को 3 बजे से 4 बजे तक जमा किए जा सकें। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को शाम 3 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी 02 मार्च को शाम 3 बजे से 4 बजे तक की जा सकेगी।
विज्ञापन

आवश्यकता हुई तो मतदान 13 मार्च को 10:30 बजे से 1:30 बजे तक एवं मतगणना 2:30 बजे से शुरू होगी। बैठक में प्रेमचंद्र मिश्रा, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, राकेश कुमार, आदर्श सक्सेना, चेतन चौहान, श्याम सुंदर सोलंकी, धर्मवीर, विजय कुमार जैन, रूप किशोर जैन, सर्वेश यादव, प्रकाश वीर सोलंकी, आशीष, दिनेश वर्मा, राहत हुसैन, जमील अहमद, शीलेंद्र सिंह, अनिल जौहरी, गिरजा शंकर दुबे, अनिल पाथरे, राजेश यादव, प्रमोद पुंढीर, राजीव यादव, केशव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed