फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election expenditure, sp singh baghel ahead by akhilesh yadav

चुनावी खर्च में बघेल ने अखिलेश को हराया

Sun, 27 Feb 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
election expenditure, sp singh baghel ahead  by akhilesh yadav
मैनपुरी। करहल विधानसभा सीट में चुनावी खर्च में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हरा दिया है। प्रो. एसपी सिंह ने दो लाख ज्यादा चुनाव में खर्च किए हैं। वहीं सर्वाधिक खर्च बसपा प्रत्याशी गौरवनंद ने किया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की थी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने 16 फरवरी तक के खर्च का ब्यौरा जिला प्रशासन को सौंप दिया है। बात करहल विधानसभा सीट की करें तो इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 12 लाख 84 हजार 825 रुपये का खर्च दिखाया है। वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दस हजार 84 हजार 285 रुपये का चुनाव खर्च दिखाया है। बसपा के कुलदीप नारायण ने तीन लाख 56 हजार 573 रुपये का खर्च दिखाया है।
विज्ञापन

सर्वाधिक खर्च सदर सीट से बसपा प्रत्याशी गौरव नंद सविता ने दिखाया है। उन्होंने 23 लाख नौ हजार 603 रुपये का खर्च दिखाया है। इस सीट पर खर्च की तुलना में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने बीस लाख 64 हजार 643 रुपये का खर्च दिखाया है। सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव राजू ने 13 लाख 47 हजार 983 रुपये का खर्च दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव में आबकारी मंत्री आगे
भोगांव विधानसभा सीट की बात करें तो यहां चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी और आबकारी रामनरेश अग्निहोत्री आगे हैं। उन्होंने 16 लाख 29 हजार 615 रुपये का खर्च दिखाया है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की ममता राजपूत हैं। उन्होंने 11 लाख 33 हजार 555 का खर्च दिखाया है। सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य ने आठ लाख 13 हजार 554 रुपये खर्च दिखाया है। वहीं, वोटर इंटरनेशनल पार्टी की अनीता का चुनावी खर्चा मात्र 10 हजार दिखाया गया है, जो पूरे जिले की विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम है।

किशनी में आशू दिवाकर आगे रहे
किशनी विधानसभा सीट पर चुनाव खर्च में आशू दिवाकर आगे रहे हैं। 16 फरवरी तक उन्होंने 18 लाख 70 हजार 620 रुपये का चुनाव खर्च दिखाया है। खर्च के मामले में वह पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया रहे हैं। उन्होंने नौ लाख 56 हजार 33 रुपये का खर्च दिखाया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विनीत नारायण सिंह हैं। उन्होंने चार लाख 99 हजार 25 रुपये का खर्च दिखाया है।
वर्जन
प्रत्याशियों की ओर से उपलब्ध कराए गए खर्च के ब्यौरे की जांच की जा रही है। प्रशासन भी खर्च पर नजर बनाए हुए है।
-श्यामलाल जसवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed