फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election duty , up panchayat chunav 2021, panchayat election 2021

यूपी पंचायत चुनाव में लापरवाही: वरिष्ठ को बना दिया कनिष्ठ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी लगा दी ड्यूटी

Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

  • सेवानिवृत्त कर्मचारी की लगी ड्यूटी तो कहीं वरिष्ठ को बनाया कनिष्ठ मतदान कार्मिक
  • चुनावी ड्यूटी पहुंचने के बाद लगातार आ रही हैं शिकायतें, सुधार के दिए निर्देश 

विज्ञापन
election duty , up panchayat chunav 2021, panchayat election 2021
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। लेकिन इसमें भी जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई है। कहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है तो कहीं वरिष्ठ कर्मचारियों को कनिष्ठ मतदान कार्मिक बना दिया गया है। कर्मचारियों की शिकायत पर सीडीओ ने सुधार के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए लगभग 10 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस बार ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए सभी विभागों से ऑनलाइन कर्मचारियों का डाटा फीड कराया गया था। इसके बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लग गई है तो वहीं वरिष्ठता में भी गड़बड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ को बना दिया कनिष्ठ
वरिष्ठ अधिकारियों को मतदान अधिकारी द्वितीय और तृतीय बना दिया गया है। कनिष्ठ अधिकारियों को पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम बना दिया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बारे में जानकारी संबंधित विभागों से हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जब उन्हें ड्यूटी कार्ड रिसीव कराने के लिए भेजे जा रहे हैं तो वे लौटकर आ रहे हैं। इसी तरह इसकी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। हालांकि ये गड़बड़ी पोर्टल के कारण हुई है, ऐसे में लगातार एनआईसी लखनऊ से संपर्क कर इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक इसका कोई हल नहीं निकला है।

केस एक: 
पीसीएफ के एक कर्मचारी की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है। जब ड्यूटी कार्ड भेजा गया तो पला चता कि वह तो वर्ष 2014 में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद उनके स्थान पर अन्य किसी की ड्यूटी लगाई गई है। 

केस दो:
कृषि विभाग में तैनात एक कर्मचारी को नियमानुसार मतदान अधिकारी द्वितीय में लगाया जाना चाहिए था। लेकिन उन्हें मतदान अधिकारी तृतीय बनाया गया। उनसे कनिष्ठ कर्मचारी को मतदान अधिकारी प्रथम बनाया गया। 

सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। तकनीकी कारणों से कुछ त्रुटियां हुई हैं। इन्हें सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग से भी इस संबंध में संपर्क किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed