फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election dues should be paid

Agra News: चुनाव के बकाया का भुगतान कराया जाए

Wed, 23 Oct 2024 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Election dues should be paid
चुनाव के बकाया का भुगतान कराया जाए
विज्ञापन


- पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलापूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। चुनाव में डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति के लंबित भुगतान कराने के संबंध में ज्ञापन दिया। बकाया चल रहे भुगतान कराने की मांग की।


ज्ञापन में कहा है कि बीते लोकसभा, विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनाव का लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है। कई बार संपर्क करने के बाद भी भुगतान प्राप्त नई हुआ है। भुगतान नहीं होने की स्थिति में उपयुक्त स्टॉक बनाए रखने में समस्या हो रही है। व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया ने कहा कि पूर्व भुगतान कराया जाए। होने वाले चुनाव में अग्रिम भुगतान पंप स्वामियों को दिलाया जाए। ताकि आपूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। जिलापूर्ति अधिकारी ने आश्वासन दिया कि दो तीन दिन में भुगतान करा दिया जाएगा। सौरभ यादव सचिव, रोहित अग्रवाल उपाध्यक्ष, घनश्याम दास गुप्ता, अंकित अग्रवाल, मनोराज यादव, आलोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed