फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election boyycolt threat by aheliya society

विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का एलान किया अहेरिया समाज ने

Mon, 24 Jan 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
election boyycolt threat by aheliya society
कासगंज के सोरोंजी के ग्राम होडलपुर में चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर प्रदर्शन करते अहेरिया समाज के ल? - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। अहेरिया समाज ने 2022 के विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। होडलपुर में आयोजित बैठक में कहा गया कि अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र न बनने से समाज के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम खिलाड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर शीघ्र मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक मांगें पूरी नहीं हुईं। अहेरिया जाति सन 1950 तक अनुसूचित जाति की श्रेणी में आती थी, इसके बाद अनुसूचित जाति का दर्जा छीन लिया गया। जनपद में ही 18 से 20 हजार अहेरिया समाज के मतदाता हैं। ग्राम होडलपुर सहित अन्य तहसीलों में भी समाज के लोगों ने चुनाव बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया है। बैठक में धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, संजीव सिंह अहेरिया पटियाली, मनोज कुमार अहेरिया अमांपुर, जय सिंह, नरेश कुमार, गीता, राधाकृष्ण, महेंद्र, सुरेश, करणसिंह, सुभाष चंद्र, राधेश्याम, असलेस, महाराज सिंह, सुखदेव, महेश चंद, वीरू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। जिलाधिकारी ने भी समाज कल्याण विभाग से अहेरिया जाति को एससी जाति का दर्जा देने की संस्तुति की थी, लेकिन शासनादेश जारी नहीं हुआ है। - रामखिलाड़ी, जिला अध्यक्ष अहेरिया समाज
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोगों के जाति प्रमाणपत्र नहीं बन रहे, हमारे बच्चों को स्कूल कॉलेजों में वजीफा, फीस में छूट, सरकारी नौकरियों में आरक्षण आदि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा । - राजकुमार, युवा नेता अहेरिया समाज
संविधान में समाज के कमजोर वर्गों व शोषितों के उत्थान के लिए आरक्षण का प्रावधान है। संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करके कमजोर वर्ग अहेरिया समाज को जान बूझकर इससे वंचित किया जा रहा है। - नरेश कुमार, होड़लपुर

अहेरिया समाज के लोग खेतों में मजदूरी करके परिवार का पालन करते हैं। समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र न बनने से बच्चे आरक्षण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और उच्च शिक्षा वंचित हो रहे हैं। -जय सिंह, होड़लपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed