{"_id":"587e62f74f1c1bda30efefe8","slug":"election-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"4101 सर्विस वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4101 सर्विस वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Updated Wed, 18 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले से बाहर सरकारी नौकरी करने वाले 4101 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही इनके लिए मतपत्र छपवाएं जाएंगे। 28-30 जनवरी को डाक के माध्यम से इन्हें संबंधित मतदाता को भेजा जाएगा।
जिले के बहुत से लोग दूसरे जिलों या राज्यों में नौकरी करते हैं। बहुत से युवा सेना में भी हैं। ऐसे में मतदान में इनकी भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशन पर निर्वाचन विभाग ने केंद्र और राज्य के विभागों से उनके यहां जिले के कार्यरत व्यक्तियों की सूची मांगी थी। इस सूची के मुताबिक जिले के 4101 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाएगी। इसी रात को या अगले दिन फाइनल प्रत्याशियों के हिसाब से मतपत्र छपवाए जाएंगे। इसके बाद इन्हें डाक माध्यम से संबंधित मतदाता को भेज दिया जाएगा। ताकि 11 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले यह प्राप्त हो जाएं। बता दें कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 5129 सर्विस वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर विधानसभा में 1204 सर्विस वोट पड़े थे।