{"_id":"5e2490228ebc3e4ad81899b8","slug":"electicity-problems-in-dist-hospital-mainpuri-news-agr425585381","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कई घंटे गुल रही बिजली, अंधकार में मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कई घंटे गुल रही बिजली, अंधकार में मरीज हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सिविल लाइन क्षेत्र में हुए फॉल्ट से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। इससे जिला अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं। बिजली गायब होने से अस्पताल के वार्डों में अंधेरा छा गया।
सिविल लाइन फीडर से एक बड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। रविवार की दोपहर फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने का सबसे ज्यादा असर जिला अस्पताल पर हुआ।
अस्पताल के वार्डों में अंधेरा छा गया। नर्सों सहित स्टाफ ने मोबाइल की रोशनी में काम किया। जानकारी होने पर जेई और एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट सही कराने केे बाद आपूर्ति चालू कराई। तीन घंटे तक अस्पताल के वार्ड में मरीज अंधेरे में परेशान हुए। सीएमएस आरके सागर ने बताया जिला अस्पताल में सिविल लाइन फीडर से आपूर्ति होती है। जिसके चलते अस्पताल की बिजली गुल हुई।
विज्ञापन
अस्पताल के स्वतंत्र फीडर का काम शुरू नहीं हुआ है। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया सिविल लाइन क्षेत्र में हुए फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट सही कराने केे बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है।