फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly woman tests negative;daughter-in-law confirmed positive for coronavirus.

Agra News: वृद्धा की रिपोर्ट निगेटिव, पुत्रवधू में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

Tue, 21 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman tests negative;daughter-in-law confirmed positive for coronavirus.
आगरा।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्धा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई थी, जिसमें वृद्धा की पुत्रवधू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकाे होम आइसोलेशन कर दिया है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रावली क्षेत्र की 77 साल की वृद्धा का बुखार ठीक नहीं होने पर दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में 12 जुलाई को भर्ती कराया था। यहां कोरोना वायरस की आशंका पर निजी लैब में जांच कराई, जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई। इस पर इनको एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इनके छह सदस्याें के नमूने भी एसएन के वायरोलॉजी लैब में जांच कराई, जिसमें इनकी 54 साल की पुत्रवधू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बाकी के 5 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। मरीज को होम आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत ठीक है, इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed