फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly Woman Out for Morning Walk Struck by Auto-rickshaw

Agra: माॅर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 10 May 2026 03:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 03:13 PM IST
सार

तेज रफ्तार ऑटो ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला की इलाज के दाैरान अस्पताल में माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Elderly Woman Out for Morning Walk Struck by Auto-rickshaw
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सुबह माॅर्निंग वॉक के लिए निकली बुजुर्ग महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिकी दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


विष्णु धाम कॉलोनी शाहगंज निवासी गीता शर्मा (62) के बेटे विनीत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे मां घर से मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। भोगीपुरा क्षेत्र में काली माता के मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो ने मां को टक्कर मार दी। उनको साकेत अस्पताल लेकर गए। वहां पर सीटी स्कैन में सिर पर गंभीर चोट का पता चलने पर उन्हें लेकर पुष्पांजलि अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी शाहगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ऑटो चालक पुलिस की हिरासत में हैं। मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed