फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly woman finally won the battle with the insurance company after 19 years

UP: बीमा कंपनी से 19 साल की लड़ाई...बुजुर्ग महिला को मिली जीत, अब मिला दोगुनी रकम का चेक

Sat, 12 Oct 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

बीमा कंपनी से लड़ाई में बुजुर्ग महिला को 19 साल बाद जीत मिल ही गई। बीमा कंपनी द्वारा पीड़िता को दोगुनी रकम का चेक देना पड़ा। 

 

विज्ञापन
elderly woman finally won the battle with the insurance company after 19 years
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बीमा कंपनी से 19 साल तक लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार बुजुर्ग महिला ने जीत हासिल कर ली। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने एलआईसी से मिले 2.70 लाख रुपये का चेक सौंपा। इससे पहले 2007 में आयोग ने 1 लाख रुपये दिलाने के आदेश दिए थे। तब बीमा कंपनी ने रकम अदा नहीं की थी।
विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला गूलर निवासी रामवती ने उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया था। बताया कि उनके पति रामस्वरूप कुशवाह ने अपने जीवन काल में एलआईसी बीमा कंपनी से एक लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी। जिसकी नियमित किस्त अदा की। 29 सितंबर 2005 को पति की हृदयाघात से मौत हो गई।
विज्ञापन


सभी दस्तावेज पूरे कर कंपनी में क्लेम किया। 18 अप्रैल 2006 को बीमारी छिपाने का हवाला देकर क्लेम खारिज कर दिया गया। उपभोक्ता आयोग ने 16 अक्तूबर 2007 को वादिनी के हक में फैसला सुनाया। बीमा कंपनी से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित एक लाख रुपये के साथ मानसिक कष्ट और वाद व्यय के रूप में 2500 रुपये भी दिलाने के आदेश दिए। कंपनी ने रकम जमा नहीं की। आयोग अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कई आदेश पारित कर एलआईसी से क्लेम की रकम जमा करवाकर वादिनी को चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed