{"_id":"6a761c25194be682930f651a","slug":"elderly-woman-dies-after-tree-falls-due-to-rain-in-agra-meteorological-department-issues-forecast-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कहर बरपा रही बारिश: पेड़ के नीचे दबकर वृद्धा की माैत, 35.6 MM बरसा पानी; जानें अब कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कहर बरपा रही बारिश: पेड़ के नीचे दबकर वृद्धा की माैत, 35.6 MM बरसा पानी; जानें अब कैसा रहेगा माैसम
Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM IST
सार
आगरा में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब लोगों के ऊपर कहर बरपा रहा है। खंदाैली में बारिश के चलते पेड़ गिरने से वृद्धा की माैत हो गई। वहीं माैसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
आगरा में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजनगरी में पिछले चार दिनों से जारी बारिश के दौर के बीच शुक्रवार को खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम टर्रकपुर में बारिश के कारण एक पुराना नीम का पेड़ गया। पेड़ की चपेट में आने से 80 वर्षीय रजनी देवी की मौत हो गई।
बेटे रामजी उपाध्याय ने बताया कि मां शाम को लगभग पांच बजे प्लॉट से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में खड़ा पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
वहीं, बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक क्षेत्र में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते 24 घंटों में 35.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।