फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly mother thrown out of house

UP: मां को घर से निकाला...पुलिस ने दिलाई राहत, फिर बेटे ने किया ऐसा काम; बुजुर्ग के उड़ गए होश

Sun, 13 Jul 2025 12:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:13 PM IST
सार

आगरा में एक बेटे ने बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया। वृद्ध आश्रम छोड़ आया। बाद में मकान को बेच दिया। पीड़िता ने डीसीपी कार्यालय में गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Elderly mother thrown out of house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी कार्यालय में बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर धोखाधड़ी से मकान अपने नाम कराने का आरोप लगाकर शिकायत की। कहा कि इसके बाद मकान से बाहर निकाल दिया। 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी तो उन्होंने प्रवेश दिलवाया। दूसरे दिन सुबह फिर निकाल दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने न्यू आगरा थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला परवीन ने बताया कि पति की मौत के बाद 150 गज का मकान उनके नाम आ गया था। एक बेटा उनके साथ रहता है। उसने धोखाधड़ी से मकान अपने नाम कर लिया। सिकंदरा वृद्धआश्रम छोड़ आया था। 
विज्ञापन


पड़ोसियों के विरोध पर लौटाकर ले आया था। बेटे ने 7 जुलाई को मकान बेच दिया। उन्हें बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने उन्हें मकान के अंदर प्रवेश दिलाया। दूसरे दिन फिर निकाल दिया। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार में प्राॅपर्टी पर आपसी विवाद है। बेटा मां को साथ रखने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed