फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly mason killed by brick in Achhnera, tension prevails

Agra News: अछनेरा में ईंट मारकर बुजुर्ग राजमिस्त्री की हत्या, तनाव

Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly mason killed by brick in Achhnera, tension prevails
साहबुद्दीन
अछनेरा(आगरा)। कसबा के गुलाब नगर में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे बच्चों से गाली देने के बाद हुए झगड़े में बुजुर्ग राजमिस्त्री साहबुद्दीन की पड़ोसी ने सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। इससे क्षेत्र में तनाव हो गया। रमजान से पहले हुई घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग जुट गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत किया। मृतक के बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में टीम लगी है।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। गुलाब नगर में शराब के ठेके के सामने 65 वर्षीय साहबुद्दीन और दीपक के घर हैं। दीपक घर के बाहर बैठकर नहा रहा था। वहीं साहबुददीन के परिवार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पुत्रवधू भी बैठी हुई थी। तभी सहाबुददीन गली के बच्चों से कुछ कहने लगे। इस बात पर पड़ोसी दीपक आ गया। वह गाली देने से मना करने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। दीपक ने छत से ईंट फेंक साहबुद्दीन के सिर में मार दी। वह घायल हो गए। उनके खून निकलने लगे।
विज्ञापन

उन्होेंने विरोध किया। इस पर दीपक नीचे आ गया। आरोप है कि उसने उन्हें धक्का दे दिया। साहबुद्दीन जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में पुत्रवधू ससुर को उठाकर घर के अंदर ले गई लेकिन गंभीर चोट लगने से वह उठ नहीं सके। बाद में परिजन आए। वह उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी दीपक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण माहाैल गर्मा गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। स्थिति तनावपूर्ण होने लगी। सूचना पर एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक साहबुद्दीन के बेटे मुन्ना खां ने आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
इंसेट
डीसीपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, हत्यारोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की सूचना पर डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह गुलाब नगर पहुुंचे। मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया हत्यारोपी दीपक की गिरफ्तारी के पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि विवाद बच्चों को गाली देने पर हुआ था। दीपक ने आकर हमला बोला।

इंसेट
राजमिस्त्री के तीन बेटे और दो बेटी करती हैं मजदूरी
मृतक साहबुद्दीन के तीन बेटे मुन्ना खां, संजय, सनी हैं। वह मजदूरी करते हैं। दो बेटियों समीना और शकीला की शादी हो चुकी है। रमजान से पहले हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed