फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly Man Found Hanging From Neem Tree in Fatehabad, Family Alleges Murder

Agra Crime: नीम के पेड़ पर लटकी मिली वृद्ध की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 06 Mar 2026 01:40 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 01:40 PM IST
सार

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Elderly Man Found Hanging From Neem Tree in Fatehabad, Family Alleges Murder
मृतक का फाइल फोटो और जानकारी देता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के लोगों ने बुजुर्ग की लाश नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी देखी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर आ गए। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना डौकी क्षेत्र के लायकापुरा की ठार के पास इलायची देवी डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सुंदर सिंह (65) पुत्र गोपी चंद का बृहस्पतिवार की रात 3:30 के करीब नीम के पेड़ से लटका शव मिला। सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र लायकपुरा की ठार निवासी रामनिवास ने बताया कि  पिता सुंदर सिंह (65) घर के पास ही शांति प्रसाद के बाड़े पर चौकीदारी करते थे। बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे के करीब गांव पिता की पड़ोस में एक महिला से कहासुनी हो गई। उन्हीं लोगों ने पिता की हत्या कर शव को नीम के पेड़ से लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed