फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly man burnt alive after hute catch fire in firozabad

झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, तीन जानवर भी मरे

Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
elderly man burnt alive after hute catch fire in firozabad
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में सो रहे वृद्ध व तीन जानवर जिंदा जल गए। सूचना पाकर एसडीएम व सीओ शिकोहाबाद सहित थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया। 
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर के बदनपुर कर्खा निवासी रामब्रेश (60) पुत्र रामहंस गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित झोपड़ी में रहते थे। वो पैरालाइसिस का शिकार थे। झोपड़ी में एक बछड़ा एवं दो बकरियां भी बंधी थीं। शनिवार को तड़के करीब चार बजे रामब्रेश का बड़ा बेटा सुभाष पहुंचा था। 
विज्ञापन


वो झोपड़ी में लैंप को जलाने के बाद दाना लेने के लिए चला गया था। लेकिन थोड़ी देर के बाद लौटकर देखा तो झोपड़ी से आग की लपटें उठ रहीं थी। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। आग की चपेट में आने से रामब्रेश और तीनों मवेशी की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्विंटल अनाज भी जला

आग से करीब 10 क्विंटल बाजरा, दो क्विंटल गेहूं सहित अन्य सामान जल गया। शिकोहाबाद के एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ अजय चौहान, तहसीलदार कुमारचंद्र ज्वालिया, एसएचओ मक्खनपुर सुजात हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

घटना के दौरान रामब्रेश ने आग से खुद को बचाने का प्रयास भी किया, ऐसा मौके पर दिखाई दिया। क्योंकि चारपाई के अलग ही उनका शव पड़ा हुआ था। वो लकवाग्रस्त था। इसके कारण ज्यादा चल नहीं पाते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

शिकोहाबाद के तहसीलदार कुमारचंद्र ज्वालिया ने बताया कि बदनपुर कर्खा में झोपड़ी में आग लगने के कारण एक वृद्ध और तीन जानवरों की मौत हुई है। कुछ गल्ला भी जला है। इसमें नियमानुसार मदद के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed