फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly dies at polling booth after casting vote in Mathura

UP Election 2022: मथुरा में वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ पर ही बुजुर्ग की मौत, मची अफरातफरी

Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई। वो वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ पर गिर पड़े। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Elderly dies at polling booth after casting vote in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह को महावन स्थित शाहपुर पोंलिग बूथ पर वोट डालकर दरवाजे से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग मतदाता अचानक गिर पड़ा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिलते ही पोंलिग बूथ पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हृदयगति रुकने से मौत होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


महावन के गांव नगला पीपरी निवासी 71 वर्षीय नत्थी लाल बघेल 11:30 बजे अपने भतीजे राकेश के साथ मतदान करने गए थे। गांव के समीप शाहपुर पोलिंग बूथ पर वोट डालकर दरवाजे से बाहर निकलते ही अचानक गिर पड़े, उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयगति रुकने के कारण हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed