फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly couple commits suicide by hanging due to Tired of domestic discord in Agra

Agra News: घरेलू कलह से परेशान होकर फंदे से झूल गए बुजुर्ग दंपती, घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ पर लटकते मिले शव

Thu, 08 Jun 2023 09:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 09:45 AM IST
सार

आगरा में घरेलू कलह से आजिज आकर बुजुर्ग दंपती फंदे से झूल गए। उनके शव घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ पर लटकते मिले। 

विज्ञापन
elderly couple commits suicide by hanging due to Tired of domestic discord in Agra
निहाल सिंह और उनकी पत्नी विमला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को बुजुर्ग दंपती के शव पेड़ पर फंदे से झूलते मिले। घर वालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के झोरियानपुरा गांव के मजरा बगुला की ठार की है। गांव निवासी निहाल सिंह (60) तथा उनकी पत्नी विमला (56) के शव सुबह घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ पर लटकते मिले। निहाल का शव गमछे तो विमला का शव साड़ी के फंदे से झूल रहा था। बहू पूनम घर का काम करने के लिए बच्चे को सास-ससुर के पास छोड़ने बाहर आई तो दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बीमार पड़े श्रीजगन्नाथ भगवान: चावल और रोटी का नहीं लगेगा भोग; च्यवनप्राश, काढ़ा, औषधियों से होंगे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई

सास-ससुर को फंदे से लटकता देख वह चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। चचेरे भाई पारथ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ नीरज पवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों व परिजन से बात करके जानकारी ली। 


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने लोगों की मदद से दंपती के शव पेड़ से नीचे उतरवाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि दपंती ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में यह आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed