{"_id":"5b12bc834f1c1b684d8b4584","slug":"elder-brother-murder-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात को जमकर की दारू पार्टी, सुबह 250 रुपए के लिए बड़े भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को जमकर की दारू पार्टी, सुबह 250 रुपए के लिए बड़े भाई को मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रामबाग चौराहे पर शनिवार दोपहर को पानी के पाउच बेचने वाले युवक को उसके छोटे भाई ने पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि छोटा भाई 250 रुपये मांग रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।
मूलरूप से मैनपुरी के गांव जसरऊ निवासी मुकेश काफी समय से रामबाग पर पानी के पाउच बेचता था। उसका बेटा मनीष भी साथ ही रहता है। पिता-पुत्र पास ही सड़क पर सो जाते थे।

पुलिस ने बताया कि मुकेश से मिलने के लिए 29 मई को उसका छोटा भाई मनोज आया था। मनोज फिरोजाबाद में रहता है। कबाड़े का काम करता है। मुकेश और मनोज ने शुक्रवार रात को दारू पार्टी की थी।
इसमें मनोज के 250 रुपये खर्च हो गए। शनिवार सुबह को मनोज ने मुकेश से 250 रुपये मांगे। भाई ने रुपये न होने की बात कहते हुए मना कर दिया। दोपहर में मनोज और मुकेश में फिर विवाद हो गया।
आरोप है कि मनोज ने मुकेश को पीट दिया। उसके पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक की पत्नी और पिता को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।