फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elau resident youth died in an accident in Kannauj

Agra News: कन्नौज में हुए हादसे में एलाऊ निवासी युवक की मौत

Sun, 28 May 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elau resident youth died in an accident in Kannauj
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी एक युवक की शनिवार को कन्नौज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक मां को ननिहाल छोडने के लिए गया था। रविवार दोपहर शव गांव पहुंचा। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी अनुराग चौहान (29) शनिवार को मां को कन्नौज क्षेत्र के गांव सरैया स्थित ननिहाल छोडने के लिए गया था। मां को छोडने के बाद शाम के समय वह बुलेट से वापस गांव लौट रहा था। तभी इंदरगढ़ क्षेत्र में डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कन्नौज पुलिस द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद रविवार की दोपहर परिजन शव को लेकर पैतृक गांव ढकपुरा पहुंचे। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed