{"_id":"68e57f634ce103cf6a0eaa25","slug":"ekta-became-the-new-police-station-inspector-hansraj-bhadoria-was-the-first-inspector-in-charge-agra-news-c-25-1-agr1034-886847-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एकता चौकी को बना दिया गया नया थाना, इंस्पेक्टर हंसराज को मिली पहली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एकता चौकी को बना दिया गया नया थाना, इंस्पेक्टर हंसराज को मिली पहली तैनाती
Wed, 08 Oct 2025 08:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:38 AM IST
सार
एकता पुलिस चौकी को नया थाना बनाया गया है। नियमानुसार एक लाख की आबादी में एक थाना होना चाहिए। मगर जिले में थानों की संख्या कम थी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा कमिश्नरेट में अब थानों की संख्या 49 हो गई है। ताजगंज थाने की एकता चौकी को नया थाना बना दिया गया है। इससे वर्तमान में नगर जोन में 22 थाने हो गए हैं, जबकि 27 थाने पूर्वी और पश्चिमी जोन को मिलाकर हैं। अभी फिलहाल एकता चौकी थाने में पहली तैनाती इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया की कर दी गई है। वह थाना खंदौली में तैनात थे। वहां से उन्हें शहर के थाने का प्रभार दिया गया है। उनके स्थान पर खंदौली में पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद को तैनाती मिली है।
पुलिस आयुक्त दीपक ने बताया कि जनपद आगरा की जनसंख्या तकरीबन 55 लाख के आसपास है। शहर की बात करें तो यह तकरीबन 25 लाख के आसपास है। नियमानुसार एक लाख की आबादी में एक थाना होना चाहिए। मगर जिले में थानों की संख्या कम थी। कमिश्नरेट बनने के बाद थानों का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें एकता, रुनकता और बुंदू कटरा चौकी शामिल थीं। एकता चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव पास हो गया।
इस पर इसे थाना बना दिया गया है। 2752 वर्ग गज जमीन चौकी स्थल पर ही आवंटित कर दी गई है। फिलहाल इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया को पहला प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। चौकी को ही थाने का रूप दिया जाएगा। इस थाना क्षेत्र में ताजमहल के पास का एरिया भी आ जाएगा। इसमें तोरा चौकी भी शामिल है। इसके अलावा दो और चौकी बनाने के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। एकता चौकी क्षेत्र में तकरीबन 52 इलाके आएंगे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को और किया जाएगा मजबूत
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि शहर में चोरी के मामले अधिक सामने आते हैं। इनमें सिकंदरा, ट्रांस यमुना, ताजगंज और सदर क्षेत्र अधिक है। इन सभी थाना क्षेत्र में शहर के बाहरी इलाके आते हैं। इस वजह से चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं। क्षेत्र बड़ा होने के कारण कई बार प्रभावी रूप से गश्त न होने से घटनाएं सामने आती हैं। इसे देखते ही नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इनमें थाना सिकंदरा की रुनकता और सदर की बुंदू कटरा चौकी भी शामिल हैं। इससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
ये इलाके आएंगे एकता थाने में
कावेरी विहार फेस टू, पावन धाम, चमरौली, रश्मि विहार, कहरई, नालंदा टाउन, मारुति विहार, मारुति सिटी, गुतला, अकबरपुर, ब्रहमनगर, रामनगर, बरौली अहीर, रजरई, कौलक्खा, बगदा, देवरी, सुजगई, कोटली बगीची, बजहेरा, बहेटा, सैमरी, नगला कली, नौबरी, पचगाई खेड़ा, ठाकुरदास की गढ़ी, श्यामो, नौकरी, दिगनेर, विदरई, गढ़ी सोना, गगरौआ, महुआखेड़ा, कुंआखेड़ा गढ़ी नवलिया, कलाल खेड़िया, बुदेरा, मियापुर, नगला अरहर, तोरा, नीपुरा, धांबूपुरा, नगला टीन, गढ़ी बंगर, नगला पैमा, लकावली, लोहागढ़, बुढ़ाना, करभना आदि इलाके आएंगे।
ककुआ चौकी को भी थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया
थाना मलपुरा की ककुआ चौकी को भी थाना बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह चौकी हाईवे के पास आती है। हादसे की घटना अधिक होती है। चोरी और अन्य घटनाएं भी सामने आती हैं। इसे देखते हुए इस चौकी को भी थाना बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अगर ककुआ के साथ रुनकता और बुंदू कटरा चौकी भी थाने बनाए जाते हैं तो जिले में थानों की संख्या 52 हो जाएगी।