फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eklavya Stadium Player Accuses Gymnastics Coach of Attempted Misconduct, FIR Filed After 10 Days

UP: जिम्नास्टिक कोच को न आई शर्म! टॉयलेट में खिलाड़ी से की 'गंदी बात', एकलव्य स्टेडियम में सामने आया नया मामला

Tue, 04 Aug 2026 08:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 08:21 AM IST
सार

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के 18 वर्षीय जिमनास्टिक खिलाड़ी ने कोच पर शौचालय में ले जाकर कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत के 10 दिन बाद FIR दर्ज हुई है, जबकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल में आरोप की पुष्टि नहीं हुई और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Eklavya Stadium Player Accuses Gymnastics Coach of Attempted Misconduct, FIR Filed After 10 Days
कुकर्म का प्रयास - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल से लापता टेबल टेनिस खिलाड़ी का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। दूसरी ओर, स्टेडियम के एक जिम्नास्टिक खिलाड़ी ने अपने कोच पर शौचालय में ले जाकर कुकर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में 10 दिन बाद थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

घटना 22 जुलाई की बताई गई है। खिलाड़ी 18 साल का है। उसके चाचा ने बताया कि भतीजा कई दिन से घर में गुमसुम रह रहा था। वह खाना भी नहीं खा रहा था। घर के स्टोर रूम में बैठा रहता है। परिवार वालों के काफी पूछने पर उसने रोते हुए जानकारी दी कि वह जिमनास्टिक कोच जावेद से परेशान है। वह उससे लड़की, किन्नर आदि कहकर पुकारते हैं। आरोप लगाया कि 22 जुलाई को कोच ने उसे जल्दी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर उसे जबरन शौचालय में ले गए। उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास किया। तभी अन्य खिलाड़ियों के आने पर वह किसी तरह वहां से भाग आया। वह 31 जुलाई को स्टेडियम गया। तभी कोच ने रोक लिया और धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। कोच ने बात करने पर चाचा को भी धमकाया।
 
विज्ञापन

एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के चाचा की शिकायत पर कोच जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल में अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश की पुष्टि नहीं हुई है। जिस जगह पर घटना बताई गई, वहां पर कैमरे भी नहीं लगे हैं। मामला स्टेडियम में अंदरूनी विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
 

कोच की तैनाती के लिए हो रही राजनीति
एसीपी सदर ने बताया कि स्टेडियम में जिमनास्टिक कोच की तैनाती संविदा पर हुई है। तीन साल से एक अन्य कोच तैनाती करवाने के प्रयास में है। वह शिकायतकर्ता के संपर्क में है। स्टेडियम के अन्य कोच से पूछताछ की गई है। उनके बात करने पर सामने आया कि शिकायतकर्ता का परिचित कोच के रूप में नियुक्त होना चाहता है। आरोपी कोच के बारे में अन्य खिलाड़ियों से भी इसी तरह की शिकायत कराई जा रही हैं।

ये बोले आरएसओ 
आरएसओ संजय शर्मा का कहना है कि  खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया बोर्ड के माध्यम से होती है। इसमें कोच की कोई भूमिका नहीं होती है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाए हैं, उसके मामले में पुलिस को जानकारी दी जाएगी। मामले से संबंधित साक्ष्य संकलित किए जाएंगे।

निराधार हैं आरोप
जिमनास्टिक कोच जावेद ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। जिले में दो ही डिप्लोमाधारी हैं। दूसरे का चयन स्टेडियम में नहीं हो सका है। इस वजह से उसने पद से हटाने के लिए साजिश की है। पुलिस को सभी साक्ष्य दिए जाएंगे। पूर्व में भी कई शिकायत की गई थीं मगर कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed