फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight year old student accused of making six year old student lick his spit has been suspended from DPS

UP: 'जूते पर थूका, फिर चटवाया, 30 चांटे भी मारे' DPS के छह वर्षीय मासूम से गंदी हरकत, आठ वर्षीय छात्र निलंबत

Sun, 09 Mar 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

डीपीएस के प्री नर्सरी के छात्र से अमानवीय हरकत हुई। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। इस मामले के खुलासे के बाद अब आरोपी आठ वर्षीय छात्र को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Eight year old student accused of making six year old student lick his spit has been suspended from DPS
छह साल के छात्र से हुई अमानवीय हरकत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डीपीएस स्कूल के 6 साल के छात्र से थूक चटवाने के मामले में आरोपी 8 साल के छात्र को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को एसीपी लोहामंडी ने स्कूल की प्रधानाचार्य और पीड़ित छात्र के अभिभावक को बुलाकर बातचीत की। मगर अभिभावक स्कूल प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आए।
विज्ञापन


एसीपी मयंक तिवारी ने स्कूल की प्रधानाचार्य को सख्त चेतावनी दी। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए कहा। प्रधानाचार्य ने अपना पक्ष रखा। बताया कि उन्होंने स्कूल बस में तैनात आया को नौकरी से हटा दिया है। दोषी बच्चे को भी निलंबित कर दिया है। पीड़ित बच्चे की भी काउंसिलिंग कराने के लिए तैयार हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं आगे न हो, इस पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित अभिभावक के साथ पापा संस्था के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन भी वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दोषी बच्चे को टर्मिनेट करने के साथ यह भी लिख कर दिया जाए कि भविष्य में उनके बच्चे को स्कूल में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एसीपी से कहा कि पीड़ित पक्ष के अभिभावक जब तक संतुष्ट न हो तब तक शिकायत को खत्म न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed