{"_id":"59cb94814f1c1b6f548b4bb9","slug":"eight-year-old-girl-murdered-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गड्ढे से निकाला 8 साल की बालिका का शव, परिवार वाले फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गड्ढे से निकाला 8 साल की बालिका का शव, परिवार वाले फरार
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना टूंडला के गांव राजा का ताल (खेड़ा) में आठ वर्षीय बालिका की गोली मारकर हत्या के बाद शव को दफना दिया। बालिका की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को गड्ढे से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बालिका के परिवारीजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने उसके बाबा को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार सुबह राजा का ताल खेड़ा निवासी खुशबू (आठ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालिका की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के निकट की बाजरा के खेत के किनारे गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दिया। घटना के बाद सभी ने चुप्पी साध ली। पुलिस को किसी तरह राजा का ताल में बालिका की हत्या किए जाने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आई। राजा का ताल चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव राजा का ताल में पहुंचे तो देखा कि बालिका के परिजन ताला लगाकर पहले ही फरार हो गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बालिका के शव को गड्ढे से बाहर निकाला तो दंग रह गई।

सटाकर मारी गई गोली
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बालिका का शव लहूलुहान अवस्था में था। उसके सीने एवं हाथ में गोली लगने के निशान था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बालिका को पीठ पर गोली सटा कर मारी गई है। गोली पीठ से पार सीने से ऊपर निकल गई। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बालिका के बाबा लटूरी सिंह यादव को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पड़े खून के सैंपल पुलिस ने लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक टूंडला भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बालिका की गोली मारकर हत्या की है।
प्रभारी निरीक्षक टूंडला भानु प्रताप सिंह ने बताया बालिका के पीठ में सटाकर गोली मारी गई है। संभवता बालिका ने बचाव को दाहिना हाथ सीने में रख लिया होगा। इस कारण गोली सीने में लगकर हाथ को पार करके निकली है।