फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight year old boy dies due to locked in car in mathura

मथुरा: मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कार में बंद हुआ आठ साल का बालक, दम घुटने से मौत

Sat, 19 Jun 2021 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 12:33 AM IST
सार

आठ साल का बालक मोबाइल पर गेम खेलते हुए कार में बैठ गया। इसके बाद कार के गेट लॉक हो गए। इससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
eight year old boy dies due to locked in car in mathura
कार में दम घुटने से बच्चे की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मथुरा में दिल झकझोर देने वाली घटना घटी है। थाना रिफाइनरी के गांव बरारी में घर के बाहर खड़ी कार में एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। आठ साल का बालक मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कार में बैठ गया था। कार के दरवाजे लॉक हो गए। जिससे उसका दम घुट गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बरारी निवासी रिंकू अग्रवाल का आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा मोबाइल में गेम खेलते-खेलते अपने पिता की कार में बैठ गया। उसने कार की खिड़की बंद कर ली। कृष्णा कार में बैठ कर मोबाइल में गेम खेलते-खेलते बेहोश हो गया। रात में जब परिवार के सभी लोग सोने चले तो कृष्णा घर में नजर नहीं आया।
विज्ञापन


हाथ में था मोबाइल फोन
परिजनों ने कई घंटे बाद बच्चे को तलाश किया तो बच्चे का कोई पता नहीं चला। पिता ने अपनी कार में झांक कर देखा तो कृष्णा कार में बेहोश पड़ा था। उसके हाथ में मोबाइल फोन था। परिजनों ने किसी तरह कार का गेट खोल कर बच्चे को बाहर निकाला। वे बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कृष्णा का शव घर पहुंचने पर महिलाएं बिलख-बिलखकर रो पड़ीं। चिकित्सक के अनुसार दम घुटने के कारण कृष्णा की मौत हुई है। माना जा रहा है कि मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कृष्णा ने कार के दरवाजे अंदर से बंद किए होंगे, जो अपने आप लॉक हो गए। 

चार बहनों का अकेला भाई था कृष्णा
रिंकू अग्रवाल के पांच बच्चे हैं। कृष्णा सबसे छोटा बेटा था। चार बेटियां होने के बाद कृष्णा हुआ था। रिंकू की सबसे बड़ी बेटी नंदिनी 15 वर्ष की है। उससे छोटी पूजा, आरती और खुशबू हैं। सबसे छोटा कृष्णा था इसलिए परिवार का दुलारा था। कलेजे के टुकड़े की मौत से परिवार के लोगों की आंखों में आंसू नहीं थम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed