फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight teachers suspended, notice to ABSA, withheld salary of two babus

आठ शिक्षक निलंबित, एबीएसए को नोटिस, दो का वेतन रुकेगा

Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight teachers suspended, notice to ABSA, withheld salary of two babus
आगरा। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बृहस्पतिवार को बाह के बीहड़ों में सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। रुदमुली में प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका गायब मिली। मंसूरपुरा की पाठशाला में बच्चों को फल-दूध का वितरण नहीं हो रहा। सुंसार कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक नहीं आते। लापरवाही पर सीडीओ ने आठ शिक्षकों के निलंबन के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस दिया है। दो बाबूओं का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह 10 बजे रुदमुली प्राथमिक पाठशाला में पहुंचे। प्रधानाध्यापक अफसर हुसैन, सहायक अध्यापक जगविंदर सिंह गैरहाजिर मिले। दोनों के विरुद्ध निलंबन कार्रवाई की गई है। यहां नवंबर, 2021 से पहले की अध्यापक उपस्थिति पंजिका गायब थी। मिड-डे भोजन में छात्रों को फल-दूध का वितरण नहीं हो रहा है। यहां से सीडीओ मंसूरपुरा विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पर ताला लटका मिला। दो अध्यापकों के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति की गई। फिर कंपोजिट विद्यालय सुंसार पहुंचे। प्रधानाध्यापक बुद्धि प्रकाश, अजय कुमार सिंह, मुरारी लाल, अंकित सक्सेना गैरहाजिर मिले। चारों को निलंबित किया है। यहां भी उपस्थिति रजिस्टर नहीं था। शिक्षक कभी-कभी आते थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि ब्लाक संसाधन केंद्र के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले खंड शिक्षा अधिकारी का फोन भी स्विच ऑफ था। एबीएसए के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए बीएसए को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 21 व 23 दिसंबर को दो बाबू अनुपस्थित थे उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed