फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight samples including mawa, paneer, ghee and barfi were filled for testing

मावा, पनीर, घी और बर्फी समेत आठ नमूने जांच के लिए भरे

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eight samples including mawa, paneer, ghee and barfi were filled for testing
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज रहा है। बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में टीम ने मावा, पनीर, घी, लड्डू और बर्फी समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की। सबसे पहले टीम करहल के रॉयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर पहुंची। यहां से टीम ने मावा, पनीर, बादामी स्वीट और बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना जांच के लिए भरा। इसके बाद रामचंद्र शाक्य स्वीट हाउस से मावा का, विक्रम स्वीट शॉप से बर्फी का, राजीव कुमार जैन किराना शॉप से देसी घी और सरसों के तेल का नमूना लिया। नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। वहीं रामचंद्र शाक्य को साफ-सफाई न होने पर और विक्रम स्वीट शॉप को बिना पंजीकरण संचालन के लिए नोटिस जारी किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार और एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed