फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight people fell ill same family after eating buckwheat flour dumplings in Agra three admitted in ICU

UP News: कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार, तीन की हालत नाजुक... आईसीयू में भर्ती

Mon, 26 Aug 2024 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

ताजनगरी में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित आठ लोग बीमार हो गए। तीन की हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Eight people fell ill same family after eating buckwheat flour dumplings in Agra three admitted in ICU
कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्माष्टमी पर उपवास में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि खराब कुटटू का आटा देने से दिक्कत हुई। मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


प्रकाश पुरम (टेढ़ी बगिया) की रहने वाली रीना खंदौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में नर्स हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी पर परिवार में बेटियों सहित अन्य लोगों का व्रत था। जलेसर रोड स्थित एक पंसारी से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे। दोपहर में आटे की पकौड़ी बनाईं। अपराह्न 3 बजे के बाद एक-एक करके सभी लोगों ने इनको खाया। शाम तकरीबन 4:30 बजे सबसे पहले रीना और उनके पति श्याम सिंह की हालत बिगड़ी। उनको उल्टी होने लगी।

विज्ञापन

इसके बाद उनकी 12 साल की बेटियां दिया, रिया (10), रीना की ननद नंदनी, जेठ की बहू रेनू के अलावा परिवार की दिव्या (17), आस्था (14) की भी हालत बिगड़ गई। रिया रोते हुए पड़ोस में पहुंची। इस पर लोग जुट गए। सभी को ऑटो से कालिंदी विहार स्थित अस्पताल में लेकर आए। इनमें से रेनू, श्याम सिंह और रीना की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन

खुला खरीदने से बचें, नमी की कर लें जांच

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी के अनुसार कुट्टू का आटा खरीदते वक्त ये परख लें कि उसमें नमी तो नहीं है। ऐसा होने से उसके खराब होने की आशंका रहती है। कई बार कीड़े भी पनप जाते हैं, जिसे बिना देखे पैक करवाकर घर ले जाते हैं। पैकेट बंद कुट्टू आटा खरीदने को प्राथमिकता दें। इस पर खराब होने की तिथि जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed