फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight patients dies and 369 new cases of covid reported in mainpuri

मैनपुरी में कोरोना: 24 घंटे में एडीओ पंचायत समेत आठ मरीजों की मौत, 369 संक्रमित मिले

Sun, 25 Apr 2021 06:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 06:12 AM IST
सार

मरने वालों में चार मरीज जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती थे। चार अन्य का उपचार अलग-अलग स्थानों पर चल रहा था। 

विज्ञापन
eight patients dies and 369 new cases of covid reported in mainpuri
कोरोना वायरस: एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एडीओ पंचायत और भाजपा नेता सहित सर्वाधिक आठ मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 102 पर पहुंच गई। 24 घंटे में जेल के दो बंदियों सहित 369 लोग संक्रमित भी मिले हैं। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में कोविड लेवल टू अस्पताल की स्थापना की गई है। यहां वर्तमान में 38 मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद के गांव औडेंय मंडल निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को दो दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात कोविड अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने भी शुक्रवार की रात कोविड लेवल टू में दम तोड़ दिया। बेवर क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार की सुबह कोविड लेवल टू में उपचार के दौरान दम तोड़ा। वहीं शहर के मोहल्ला मिश्रा निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार की सुबह कोविड लेवल टू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में थे एडीओ पंचायत  
किशनी में तैनात कस्बा करहल निवासी एडीओ पंचायत ओमप्रकाश तिवारी ने  16 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। शनिवार को करहल स्थित उनके आवास पर उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त किशनी के गांव बुढ़ौली निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान ने कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई में शनिवार को दम तोड़ दिया।

किशनी के कटरा समान निवासी एक 37 वर्षीय महिला ने भी कोरोना संक्रमण से उपचार के दौरान सैफई में शनिवार को अंतिम सांस ली। किशनी के मनिगांव निवासी कोरोना संक्रमित भाजपा के मंडल महामंत्री आलोक गौर ने आगरा से मैनपुरी आते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed