फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight patients die due to diarrhea and oxygen level decrease

डायरिया और ऑक्सीजन लेवल कम होने से आठ मरीजों की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eight patients die due to diarrhea and oxygen level decrease
मैनपुरी। जिले में कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों से भी लोगों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे आठ मरीजों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने के चलते दम तोड़ दिया। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिया रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जयनरायन सिंह की 46 वर्षीय पत्नी सुनीता को डायरिया की दिक्कत होने पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर के पावर हाउस रोड निवासी 60 वर्षीय तेज सिंह को बुधवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। उनका ऑक्सीजन लेवल कम होता चला गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। ज्योंती खुडिय़ा निवासी 65 वर्षीय विद्याराम को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने गंभीर हालत में बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़रिया चौराहा निवासी 60 वर्षीय राधा कृष्ण को बुधवार की शाम अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। गोशलपुर निवासी 80 वर्षीय गुड्डी देवी को बुधवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी सुशील कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रजनी बुधवार की शाम अपने घर के शौचालय में थीं अचानक उन्हें हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला रामबाग निवासी 55 वर्षीय माधुरी अग्रवाल को बुधवार की शाम सांस लेने में दिक्कत हुई उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक 40 रह गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed