फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight new cases of covid 19 in firozabad

फिरोजाबाद में कोरोना: असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज समेत आठ नए संक्रमित, दो दिन में 16 मरीज मिले

Wed, 05 Jan 2022 12:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 12:35 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते दो दिनों में 16 मरीज मिल चुके हैं। इनमें कई मरीज ऐसे हैं, दूसरे शहरों से लौटे हैं। 
 

विज्ञापन
eight new cases of covid 19 in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचीं। अब जिले में सक्रिय मामले 18 हो गए हैं। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद के रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में रहने वाले आगरा के असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज को मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, गणेश नगर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली से आई युवती के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिजनों के सैंपल लिए गए थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को युवती के माता, पिता एवं परिवार के चार और सदस्य संक्रमित मिलें। इधर, सोमवार को संक्रमित मिले शिकोहाबाद एटा रोड निवासी युवक की मां भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज 
शहर के छोटा चौराहा सदर बाजार निवासी 31 वर्षीय यु्वक कोरोना संक्रमित निकला। युवक ने नोएडा में जांच कराई थी। टूंडला के गणपति एंक्लेव में एक युवक दिल्ली से लौटा था। रेलवे स्टेशन पर युवक को जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हई। युवक को होम आइसोलेट कर दिया है। 

सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कुल आठ और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बाहर से आ रहे प्रवासियों पर हमारी विशेष निगरानी हैं। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग भी कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed