{"_id":"61d9862f7d214048227a28fc","slug":"eight-new-cases-of-coronavirus-reported-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बढ़ रहा कोरोना: भाजपा विधायक और चिकित्सक समेत आठ नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बढ़ रहा कोरोना: भाजपा विधायक और चिकित्सक समेत आठ नए संक्रमित मिले
Sun, 09 Jan 2022 07:22 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:22 AM IST
सार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आठ और लोग संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हो गई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में शनिवार को भाजपा विधायक, चिकित्सक समेत आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर जाकर दवाई की किट दी। परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शिकोहाबाद से भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शिकोहाबाद के ही शंभू नगर निवासी एक चिकित्सक जिला अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं। तबियत खराब होने पर उन्होंने जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
यहां भी मिले नए मरीज
गणेश नगर में भी कोरोना के मामले मिल रहे हैं। यहां रहने वाली 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसे परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले महिला बाजार में खरीदारी कर घर लौटी थी, तभी से उन्हें बुखार था। 23 वर्षीय युवती और 49 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला चौहान निवासी 23 वर्षीय युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराने के लिए टीमें भेजी गई हैं। यदि किसी को कोविड के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत जांच कराएं। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। कोविड से बचाव को लेकर नियमों को सख्ती से पालन करें।