फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight labs have been sealed in the name of Dr Shabina and Dr Manish in agra

15 डॉक्टरों के नाम से 449 पैथोलॉजी लैब: डॉ. शबीना और डॉ. मनीष के नाम से आठ लैब हो चुकी हैं सील, कार्रवाई जारी

Sun, 02 Jul 2023 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 10:13 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग छापा मारकर अवैध तरीके से चलने वाले संस्थानों को सील कर रहा है। इनमें अभी तक सील हुई आठ पैथोलॉजी लैब डॉ. शबीना अशरफ और डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से पंजीकृत मिली हैं।

 

विज्ञापन
Eight labs have been sealed in the name of Dr Shabina and Dr Manish in agra
सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में 15 डॉक्टरों के नाम से 449 पैथोलॉजी लैब और अस्पताल पंजीकृत होने का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग छापा मारकर अवैध तरीके से चलने वाले संस्थानों को सील कर रहा है। इनमें अभी तक सील हुई 8 पैथोलॉजी लैब डॉ. शबीना अशरफ और डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से पंजीकृत मिली हैं।
विज्ञापन

अपंजीकृत अस्पताल सेल के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि डॉ. शबीना और डॉ. मनीष के नाम से पंजीकृत पैथोलॉजी लैब में से एक में भी ये मौजूद नहीं मिले। इनमें डॉ. मनीष के नाम से पांच और डॉ. शबीना के नाम से तीन लैब हैं। विभाग की जांच में ये दोनों अलीगढ़ के होने की जानकारी मिली है। इन्होंने अपनी डिग्री से लैब खोल दी और संचालक ही इसे चला रहा था। इन डॉक्टरों की उपस्थिति वाला एक भी सीसीटीवी फुटेज विभाग को नहीं दिध्या गया। सूर्य नगर स्थित अपंजीकृत एमपैथ पैथोलॉजी लैब भी सील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुईं सील:

डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय : ओम शांति पैथोलॉजी लैब, समय पैथोलॉजी लैब, सना पैथोलॉजी लैब, आगरा केयर पैथोलॉजी लैब, फर्स्ट च्वाइस पैथोलॉजी लैब।
डॉ. शबीना अशरफ : न्यू एक्सीलेंट पैथोलॉजी लैब, आरएस पैथोलॉजी लैब, हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब।
डॉ. रविंद्र कुमार : डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब।
डॉ. अनिल कुमार : जीएल पैथोलॉजी लैब।
विज्ञापन

छापे के डर से सूर्यांश लैब की खाली, बोर्ड हटवाया

यमुनापार मंडी समिति के पास सूर्यांश लैब में टीम पहुंची। यहां जांच मशीन समेत अन्य उपकरण नहीं मिले। टीम के पूछने पर संचालक ने बताया कि छापे पड़ने के कारण उसने लैब बंद कर दी है। संचालक ने बताया कि वह यहां सैंपल कलेक्शन करता था। इस पर टीम ने संचालक से लैब का बोर्ड हटवाते हुए नष्ट करवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed