फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight including one child found corona infected

Agra News: एक बालक सहित आठ मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 16 Apr 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eight including one child found corona infected
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसार रहा। कोरोना का सबसे अधिक असर कासगंज, सहावर, गंजडुुंडवारा, सोरों इलाके में है। शनिवार को एक बालक सहित आठ लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इसके चलते संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। हालांकि उपचार के बाद सात संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस तरह से स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या 15 हो गई है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 34 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 11 व 12 अप्रैल को कोरोना की जांच करने के लिए आरटीपीसीआर के नमूने लिए थे। इसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को जारी हुई। इसमें सोरोंजी के होडलपुर का एक बालक व कुमरौआ में एक वृद्ध सहित आठ कोरोना संक्रमित मिले। शहर के जय जयराम मोहल्ला व माधोपुरी में एक-एक युवक के साथ गंजडुंडवारा के मोहल्ला इमाम बख्स में एक युवक और वृद्धा कोरोना संक्रमित मिली। अलीपुर दादर में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। अमांपुर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, यहां भी एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विभाग की टीमों ने संक्रमित मरीजों के घरों पर पहुंचकर मरीजों को होम आइसोलेट किया। मरीजों को दवा की किट प्रदान की गई। संक्रमितों के परिजनों एवं संपर्क में आने वाले लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए। जिले में कुल 752 सैंपल लिए, जिसमें 376 एंटीजन जांच की गई, जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। 376 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए। इन सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed