फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight foreign pilgrims test positive for covid 19 in Vrindavan in three days

कोरोना: वृंदावन में तीन दिन में आठ विदेशी श्रद्धालु संक्रमित, नए वैरिएंट की जांच के लिए लखनऊ भेजे गए सैंपल

Wed, 01 Dec 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 12:34 AM IST
सार

वृंदावन के गिरधर आश्रम में ठहरे विदेशी श्रद्धालुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। अब तक इस आश्रम में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। आश्रम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
eight foreign pilgrims test positive for covid 19 in Vrindavan in three days
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में विदेशी श्रद्धालुओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए सभी 44 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं सैंपलिंग कराई गई है। जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। शीतल छाया क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। बता दें कि तीर्थनगरी वृंदावन में तीन दिन में आठ विदेशी श्रद्धालु संक्रमित मिल चुके हैं। एक स्थानीय युवक भी संक्रमित हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि जो विदेशी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे पिछले दो सप्ताह से पहले शीतल छाया, गिरधर आश्रम वृंदावन में टूरिस्ट वीजा पर ठहरे हुए थे। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


संक्रमितों के सैंपल लखनऊ भेजे गए
जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेशी श्रद्धालुओं के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि कहीं ये मरीज नए वैरियंट से संक्रमित तो नहीं हैं। इसकी पुष्टि करने के लिए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।

विज्ञापन

शीतल छाया के गिरधर आश्रम में आकर ठहरे विदेशी भक्तों की लगातार पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अधिकारी चिंतित हैं। सोमवार को पांच विदेशी महिलाएं कोरोना पॉजटिव मिलीं। अब तक इसी आश्रम में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस आश्रम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

इस्कॉन में बढ़ाई सतर्कता, कई लोगों के लिए सैंपल
वृंदावन में लगातार विदेशी भक्तों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इस्कॉन प्रबंधन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके साथ इस्कॉन परिसर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

जिले में कोरोना के आंकड़े
जनपद में कुल सैंपलिंग - 1105410
कुल पॉजिटिव - 20308
ठीक हुए संक्रमित -19897
मृत्यु- 402
सक्रिय केस- नौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed