फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight dead, including four teachers, An accident in Kdwai on Highway,

हाईवे पर खड़वाई में हादसा, चार शिक्षिकाओं समेत आठ मरे

Wed, 24 Dec 2014 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 24 Dec 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eight dead, including four teachers, An accident in Kdwai on Highway,
आगरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर खड़वाई-अटूस के बीच मंगलवार की रात भीषण हादसे में चार शिक्षिकाओं सहित आठ की मौत हो गई। मिढ़ाकुर के सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के शिक्षकों का दल वृंदावन से टाटा फोर्स गाड़ी में लौट रहा था तभी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। चीखपुकार पर ग्रामीणाें और पुलिस की मदद से घायलों को एसएन इमरजेंसी पहुंचाया गया। तब तक छह और घायलों ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्कूल प्रिंसिपल सुधा जैन, मैनेजर राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का 18 सदस्यीय दल मथुरा-वृंदावन भ्रमण पर गया था। पुलिस ने बताया कि रात तकरीबन साढ़े आठ बजे टाटा फोर्स गाड़ी से सभी मिढ़ाकुर लौट रहे थे। खड़वाई-अटूस गांवों के बीच टाटा फोर्स की मिढ़ाकुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे की सूचना पर सिकंदरा, जगदीशपुरा थानों की पुलिस पहुंची। क्रेन भी मंगा ली गई। टाटा फोर्स गाड़ी के अज्ञात चालक और ट्रैक्टर चालक कागारौल निवासी धनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। एसएन इमरजेंसी में डाक्टरों ने ज्योति, मिथलेश, रीना, रुचि, हरेंद्र, मैनेजर राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक मिढ़ाकुर और आसपास के रहने वाले थे। घायलों में सुधा जैन, वीरेंद्र सिंह, नीरज पत्नी नरेंद्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल, अखिलेश, धर्मेंद्र, रामचंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश दीक्षित, मुकेश और विपिन हैं। खबर लिखे जाने तक दो घायलों के नाम पता नहीं चल सके हैं। देर रात एसपी सिटी समीर सौरभ समेत अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी इमरजेंसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed