फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight corona infected found

कोरोना के आठ मरीज मिले

Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
eight corona infected found
कासगंज। जिले में रविवार को आठ मरीज कोरोना संक्रमित निकले, जबकि 16 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 597 हो गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मिली आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में छह लोग संक्रमित मिले। जबकि विभाग द्वारा कराई गई 583 जांच में दो लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में एक बच्चा, 3 युवा, 1 सीनियर सिटीजन, 3 व्यक्ति 40 साल से ऊपर के हैं। ये संक्रमित सोरों की गंगा गली, सहावर के अभुपुरा, भुजपुरा, नगला सेरू, शहर के पंखावाला बाग आदि क्षेत्रों में पाए गए हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद विभाग की टीमों ने इनको होम आइसोलेट कर दिया। जबकि 16 संक्रमित स्वस्थ हो गए, जिससे इनको होम आइसोलेट से निजात दे दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 43 रह गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मरीज तेजी से स्वस्थ भी होते जा रहे है, लेकिन लोग लापरवाही न बरतें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। टीकाकरण आवश्यक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed