फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight and a half thousand applications came for 552 posts of Panchayat Assistant

पंचायत सहायक के 552 पदों के लिए आए साढ़े आठ हजार आवेदन

Thu, 19 Aug 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Eight and a half thousand applications came for 552 posts of Panchayat Assistant
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए लगभग साढ़े आठ हजार लोगों ने आवेदन किया। आवेदन की समय सीमा पूरी होने के बाद पंचायत राज विभाग ने सभी आवेदनों को ग्राम पंचायत स्तर पर एकत्रित करने के आदेश दिए थे। ग्राम पंचायतों की ओर से जल्द ही मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों के निस्तारण के लिए पंचायत सहायक की तैनाती के आदेश दिए हैं। जिले की 549 ग्राम पंचायतों में दो अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक आवेदन लिए गए। कुछ लोगों ने ब्लॉक और जिला स्तर पर भी आवेदन जमा किए। समय सीमा पूर्ण होने के बाद पंचायत राज विभाग ने सभी आवेदन संकलित कर संबंधित ग्राम पंचायत को भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की 549 ग्राम पंचायतों में सहायक के पद के लिए कुल 8521 लोगों ने आवेदन किए हैं। इसमें से सही आवेदनों की छटनी कर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ही ये सूची संलग्न की जाएगी। इसी के आधार पर पंचायत सहायक का चयन किया जाएगा। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को जल्द से जल्द मेरिट सूची बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण के बाद भी कर दिए गलत आवेदन
पंचायत सहायक की भर्ती के लिए शासन ने पहले ही सारे नियम साफ कर दिए थे। नियमानुसार जो ग्राम पंचायत जिस वर्ग के लिए आरक्षित थी, उसी वर्ग का व्यक्ति पंचायत सहायक के पद के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन इसके बाद भी दूसरे वर्ग के लोगों ने आवेदन किए। ये आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

ब्लॉकवार आवेदनों की संख्या
ब्लॉक प्राप्त आवेदन
मैनपुरी-852
कुरावली-1001
घिरोर-897
जागीर-674
बेवर-1211
सुल्तानगंज-1276
किशनी-904
करहल-885
बरनाहल-821
कुल-8521
वर्जन
-पंचायत सहायक के पद के लिए जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन सभी को ग्राम पंचायत स्तर पर ही एकत्रित करने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा ही इनकी मेरिट के आधार पर सूची जारी की जानी है। मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
-स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed